Hathras News: सड़क हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत
हाथरस, सितम्बर 22 -- Hathras News: मुरसान। कस्बा मुरसान के एक मोहल्ले के रहने वाले एक बुजुर्ग कुछ दिन पहले सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उनका उपचार अलीगढ़ के एक अस्पताल में चल रहा था। सोमवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दीन मोहम्मद निवासी मोहल्ला रंगरेज़ान घर का राशन लेने के लिए दुलारी चौकी से रोड पार कर रहे थे। अचानक एक मैक्स ने उनमें टक्कर मार दी। सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दीन मोहम्मद का उपचार अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दीन मोहम्मद की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.