Hathras News: सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को बाइक ने मारीट टक्कर, मौत
हाथरस, अगस्त 21 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव बेरीसला में शुक्रवार को सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को बाइक ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव बेरीसला निवासी रूमाली देवी 65 पत्नी प्रेम सिंह शुक्रवार को अपने घर के बाहर ही सड़क पार कर रहीं थीं। सामने से आ रही बाइक ने उनमें टक्कर मार दी। सड़क हादसे में रूमाली देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घायल अवस्था में रूमाली देवी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल से घटना की सूचन पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.