हाथरस, सितम्बर 7 -- Hathras News: हाथरस। शहर के मोहल्ला कैलाश नगर में सोमवार को स्थानीय लोगों ने पेयजल लाइन डलवाए जाने और सड़क निर्माण की मांग को लेकर नगर पालिका परिषद के खिलाफ सड़क पर उतर कर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है था कि नगर पालिका द्वारा कुछ मीटर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, जबिक पूरी सड़क बदहाल पड़ी हुई है। इलाके में कई सालों से पेयजल संकट की भी समस्या बनी हुई है। शहर के पुराने मोहल्ले में शामिल मिश्रित आबादी वाले कैलाश नगर में कई सालों से मूलभूत सुविधाओं की कमी है।

स्थानीय समस्याएँ इलाके में पेयजल संकट, बदहाल सड़क, गंदगी और जलभराव की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कई बार नगर पालिका परिषद के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाता रहा ...