Hathras News: सचिन बने अंडर-19 राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के चयनकर्ता
हाथरस, अक्टूबर 21 -- Hathras News: हाथरस। बेसिक शिक्षा विभाग के सासनी ब्लॉक स्थित कंपोजिट स्कूल नगला सिंह में कार्यरत शिक्षक एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी सचिन कुमार शर्मा को आगामी अंडर-19 राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत और शिक्षा विभाग में खुशी की लहर है। सचिन कुमार शर्मा लगातार चार वर्षों से उत्तर प्रदेश की अंडर-17 एवं अंडर-19 क्रिकेट टीमों के चयनकर्ता की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर खेल का अनुभव रखने वाले सचिन शर्मा ने खेल क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, अनुभव और समर्पण से विशिष्ट पहचान बनाई है।
चयनकर्ता के रूप में सचिन शर्मा की भूमिका उनके मार्गदर्शन एवं निर्देशन में अब तक 13 बच्चे राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं तक पहुँचकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। यह उपलब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.