हाथरस, अक्टूबर 14 -- Hathras News: राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पुरुष अंतर-महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय डिग्री कॉलेज, कुरसंडा में किया गया। प्रतियोगिता में सरस्वती डिग्री कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। राजकीय महाविद्यालय, कुरसंडा, हाथरस में प्राचार्य प्रो डॉ मृदुला गौतम के कुशल निर्देशन में टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन करके हुआ। क्रीड़ा विभाग के तत्वावधान में हुई इस अंतर-महाविद्यालयी टेबल टेनिस प्रतियोगिता प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बालक वर्ग के रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Sahara...