Hathras News: संशोधित खबर: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत
हाथरस, अगस्त 8 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूदेव नर्सरी के पास शुक्रवार शाम खुर्जा डिपो की रोडवेज बस ने बाइक सवार मजदूर को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। आगरा की ओर से खुर्जा डिपो की रोडवेज बस तेज गति से आ रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक को बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सादाबाद क्षेत्र के कुंजलपुर गांव निवासी रामकिशन 38 पुत्र विजय सिंह के रूप में हुई है। रामकिशन राजस्थान के मेंहदीपुर में एक ईंट-भट्ठा पर मजदूरी करता था। वह विसाना गांव निवासी अपने साढ़ू सोनू के घर आलू का कट्टा देने आए थे। वहां से घर लौटते समय यह हादसा हो गया। हादसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.