Hathras News: संशोधित खबर: डेढ़ महीने में किशोरी को सांप ने सात बार डंसा
हाथरस, सितम्बर 20 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। हाथरस जंक्शन कोतवाली इलाके के ऐहन गांव के छोटा लाड़पुर में किशोरी को पिछले डेढ़ महीने में सात बार सांप ने डंसा है। शनिवार को बाथरूम में फिर सांप के डंसने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। परिवार इस घटना से काफी परेशान हैं। गांव ऐहन निवासी कोमल प्रसाद की 17 वर्षीय बेटी अनीता हाथरस के एक कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई कर रही है। पिता के अनुसार दो दिन पहले सांप ने अनीता को डंसा था। तब उसे जिला अस्पताल लाया था, जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ में हालत सुधरने पर उसे छुट्टी मिल गई और परिजन उसे वापस गांव ले आए। शुक्रवार को फिर सांप ने उसे डंस लिया। इसके बाद उसे दोबारा जिला अस्पताल लाया गया। हालत में सुधार होने पर उसे फिर गांव ले जाया गया। पिछले तीन दिन में एक ही सां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.