हाथरस, सितम्बर 26 -- Hathras News: सादाबाद । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 'मेरे सपनों का भारत' कार्यक्रम के तहत विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 की संकल्पना पर संविलियन विद्यालय बिसावर प्रथम में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 35 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने सुंदर पोस्टर बनाकर विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश का संदेश प्रस्तुत किया। प्रतिभागी बच्चों की कृतियों में से योगेश कुमार, मयंक, साहिल, उमायरा और मानवी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान सभी प्रतिभागी बच्चों से उनकी बनाई गई कृतियों के विषय में चर्चा की गई।कार्यक्रम में मुकेश कुमार, अमित प्रताप सिंह, प्रशांत कुमार, अमरलता, अजीत प्रताप सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, लोकेश कुमार, निधि, पूजा, ज्योति सारस्वत, स्वाती जैन, वर्षा और अ...