हाथरस, सितम्बर 2 -- Hathras News: हाथरस। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. वेद प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति (जीआरसी) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलेभर के संविदा कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं और लंबित प्रकरणों पर चर्चा हुई। सीएमओ ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में कर्मचारियों के रुके हुए मानदेय, चिकित्सकीय अवकाश, मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र और मानव संपदा पोर्टल पर अवकाश अपडेट न होने जैसे विभिन्न मामलों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।सीएमओ द्वारा राजकुमारी के चिकित्सकीय अवकाश और रुके हुए मानदेय के मामले में नियमानुसार मानदेय जारी करने के आदेश दिए। इसी प्रकार, एएनएम उपकेंद्र कचौरा की कमला देवी ...