हाथरस, सितम्बर 22 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के सामने पैंठ ग्राउंड के निकट स्थित एक टेंट गोदाम में आग गई। आग में जलकर लाखों का सामान राख हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आग पर काबू पाया। गोदाम मालिक अरविंद पुत्र कैलाश चंद शर्मा का पैठ गोदाम के सामने टैंट का गोदाम है। रविवार देर रात एक इस गोदाम में आग लग गई। गोदाम से धुआं उठता देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने मिट्टी पानी आदि से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लोगों ने घरों में लगे समरसिबल पंप चलाकर आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन वह आग बुझाने में नाकाम रहे। किसी ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम मालिक अरविंद के अन...