हाथरस, अगस्त 26 -- Hathras News: सहपऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव करैया में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव घर के एक कमरे में मिला । गांव करैया निवासी बीस वर्षीय आदित्य कुमार उर्फ बौना पुत्र राम गोपाल ने मंगलवार को कमरे गया और भीतर से दरवाजा बंद कर लिया। परिजनों के आवाज देने के बाद जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने दरवाजा को जोर से धक्का दिया । दरवाजा खुलते हुए अन्दर के दृश्य को देख उनके होश उड़ गए । आनन-फानन में परिजन उसे सीएचसी सादाबाद ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । उसकी मौत की सूचना पर परिवार कोहराम मच गया । वह अविवाहित था । बड़े गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया । कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी का कहना है कि कोतवाली में इस मामले की किसी ने भी लिखित अथवा मौखिक सूचना नहीं दी है।

हिंदी हिन्दुस्...