हाथरस, जुलाई 8 -- Hathras News: सासनी। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत मंगलवार को विद्यापीठ इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्याथिर्यों को संचारी रोगों के प्रति जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेंद्र प्रकाश सैनी ने बताया कि दूषित भोजन, दूषित जल, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क, कीटों तथा जानवरों के माध्यम से फैलने वाले रोगों को संचारी रोग कहा जाता है। उन्होंने फ्लू, तपेदिक, मलेरिया और एचआईवी जैसे रोगों का उल्लेख करते हुए कहा कि समय रहते सावधानी बरतने से इनसे बचाव संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से साबुन से हाथ धोने, घर एवं आसपास साफ-सफाई रखने, जलभराव नहीं होने देने, दूषित भोजन से बचने, भोजन बनाने में स्वच्छता बरतने, मोबाइल सहित व्यक्तिगत उपयोग की वस्तुओं को साफ रखने, जंगली जानवरों से ...