Hathras News: संकुल स्तरीय शिशुवाटिका वर्ग सम्पन्न, बाल-केंद्रित शिक्षण पर दिया गया प्रशिक्षण
हाथरस, जुलाई 18 -- Hathras News: पुरदिलनगर। सरस्वती विद्या मन्दिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुरदिलनगर में शुक्रवार को संकुल स्तरीय शिशुवाटिका वर्ग का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संकुल के आठ विद्यालयों से आए शिशुवाटिका आचार्य एवं आचार्याओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रशिक्षक ऊषा पुन्ढीर द्वारा माँ सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में शिशुवाटिका शिक्षण की 12 व्यवस्थाओं, बाल-केंद्रित गतिविधियों, गीत, खेल, कहानी, संस्कार निर्माण तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप प्रभावी शिक्षण पद्धतियों पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया गया। व्यवहारिक एवं क्रियात्मक प्रदर्शन के माध्यम से शिशुओं के सर्वांगीण विकास के विविध आयामों को भी प्रस्तुत किया गया। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.