Hathras News: श्रीमद्भागवत कथा का हुआ भावपूर्ण विश्राम
हाथरस, जुलाई 24 -- Hathras News: हाथरस। शहर के मैंडू रोड श्रीकृष्ण गौशाला स्थित गौमाता, श्री गिरिराज भगवान एवं प्रातःस्मरणीय परम पूज्य पंडित श्री गया प्रसाद जी महाराज की परम पावन तपोभूमि में श्याम गंगा इंडस्ट्रीज़ एवं श्याम गंगा एंटरप्राइजेज द्वारा आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुक्रवार को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ भावपूर्ण विश्राम हुआ। कथा के अंतिम दिवस परम पूज्य आचार्य श्री वल्लभ जी महाराज ने सुदामा चरित्र, श्रीमद्भागवत महापुराण के उपसंहार, राजा परीक्षित के मोक्ष तथा भागवत महात्म्य का अत्यंत मार्मिक एवं प्रेरणादायी वर्णन किया।
कथा का संदेश कथाव्यास ने कहा कि सुदामा चरित्र हमें सच्ची मित्रता, निष्काम प्रेम, विनम्रता और भगवान पर अटूट विश्वास का संदेश देता है। भगवान श्रीकृष्ण अपने भक्त के प्रेम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.