Hathras News: शॉर्ट सर्किट से गलीचा फैक्टरी में लगी आग, लाखों का सामान राख
हाथरस, अगस्त 13 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के ओढ़पुरा के निकट स्थित गलीचा फैक्टरी में बुधवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के ओढ़पुरा तिराहा के निकट स्थित गणपति नगर निवासी अनुज माहेश्वरी की गलीचा की फैक्टरी है। बुधवार की दोपहर अचानक शॉर्ट सर्किट से फैक्टरी में आग लग गई। फैक्टरी से धुंआ उठने लगा। धुंआ उठता देख लोगों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। लोगों ने मिट्टी, पानी आदि से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन काबू नहीं पा सके। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्टरी से आग की लपटें उठने लगीं। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.