Hathras News: शुक्र है स्कूल की छुट्टी थी,वरना हादसा होता बड़ा
हाथरस, अक्टूबर 14 -- Hathras News: मंगलवार को मुरसान ब्लाक के कंपोजिट स्कूल बामौली में शिक्षक पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर हतप्रत रह गये। शार्ट सर्किट की वजह से विद्यालय परिसर की समूची वायरिंग के अलावा पंखे फुंके हुए थे। बताते है कि आकाशीय बिजली गिरने की वजह से हादसा हुआ। शुक्र है कि सोमवार को खराब मौसम के चलते डीएम ने विद्यालयों का अवकाश कर दिया। वरना यदि स्कूल खुला हुआ होता तो बच्चों व स्टाफ के साथ कोई भी अप्रिय हादसा हो सकता था। खराब मौसम व बारिश के चलते सोमवार को डीएम सत्य प्रकाश पटेल ने परिषदीय विद्यालयों का अवकाश धोषित कर दिया था। मंगलवार को जब परिषदीय विद्यालय बामौली में शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के लिए पहुंचे। तो अंदर जगह जगह विद्युत वायरिंग जली हुई थी। तो वहीं कमरों में लगे पंखे फुंके हुए थे। बताते है कि विद्यालय के निकट ही विद्यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.