हाथरस, जुलाई 30 -- Hathras News: हाथरस। गुरु और शिष्य की पंरपरा को साकार करने वाला गुरु पूर्णिमा का पर्व बुधवार को जिलेभर में आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया। भोर की पहली किरण निकलने के साथ ही शहर और आस-पास के जिलों में रहने वाले शिष्यों का अपने-अपने गुरुजनों के आवास पर पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया था। शिष्यों द्वारा विधि-विधान के साथ गुरुजनों की पूजा-अर्चना की गई और उनसे आशीर्वाद लिया। शहर के प्रमुख गुरुजनों के यहां सुबह से शुरु हुआ पूजा-अर्चना का सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहा। शाम को शहर के कई स्थानों पर हरीनाम संकीर्तन और भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया। मान्यताओं के मुताबिक गुरु पूर्णिमा का पर्व अपने गुरुओं के प्रति सम्मान, आभार और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह दिन आदि गुरु महर्षि वेदव्यास...