हाथरस, सितम्बर 27 -- Hathras News: इगलास रोड स्थित रतनगर्भा कॉलोनी में रहने वाली छात्रा ने एनटीए नेट की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करते हुए संपूर्ण भारत में 12 वीं रैंक हासिल कर जेएफआर क्वालिफाई किया है। छात्रा के पिता जनपद अलीगढ़ में बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात हैं। छात्रा शिवांगी गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता मदन गोपाल गुप्ता व मां सीमा गुप्ता के अलावा गुरुजनों को दिया है। उनकी इस शानदार सफलता पर रतनगर्भा कॉलोनी के समस्त निवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शिवांगी गुप्ता को उज्ज्वल व सफल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में श्री कृष्ण विग्रह तथा पौधा दे कर उनका सम्मान किया। सम्मान करने वालों में अजय शर्मा, नर्वेश राघव, मनवीर सिंह, रंजीत राना, ब्रजभूषण शर्म...