हाथरस, जुलाई 29 -- Hathras News: सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड द्वारा संचालित रोजगार परक योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं माटी कला बोर्ड के नवें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित माटी कला जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत हसायन मंडल के ग्राम अंडोली में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे विधायक बीरेंद्र सिंह राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार पारंपरिक कारीगरों एवं माटी कला से जुड़े शिल्पकारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न रोजगार परक योजनाओं का प्रभावी संचालन कर रही है। उन्होंने उपस्थित क्षेत्रवासियों एवं कारीगरों को माटी कला के संरक्षण, संवर्धन तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। और अध...