हाथरस, जुलाई 23 -- Hathras News: हाथरस। शहर के जिला महिला चिकित्सालय के चिकित्सक और स्टाफ पर लगे प्रसव और सीजर के नाम पर प्रसूता और तीमारदारों से अवेध वसूली को लेकर लगे आरोप को लेगर सीएमओ द्वारा गठित की गई जांच कमेटी ने अपनी जांच शुरु कर दी है। एसीएमओ के नेतृत्व में गठित तीन सदस्यीय जांच कमेटी द्वारा इस मामले में महिला अस्पताल के स्टाफ के बयान दर्ज कर लिए हैं, कमेटी अब प्रसूता और उसके परिजनों के बयान दर्ज करेगी।

जिला महिला अस्पताल में अवैध वसूली के आरोप समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा जिला महिला अस्पताल में प्रसूताओं से प्रसव और ऑपरेशन के नाम पर सुविधा शुल्क लिए जाने और ओपीडी में चिकित्सकों द्वारा मरीजों से दुर्व्यवहार किए जाने के मामले को लेकर आरोप लगाते हुए जिला महिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश म...