Hathras News: शादी वाले घर में सजावट कर रहे लाइट मैकेनिक की करंट से मौत
हाथरस, सितम्बर 4 -- Hathras News: सासनी, संवाददाता। क्षेत्र के गांव जरैया में गुरुवार शाम शादी वाले घर में लाइट और झालर की सजावट कर रहे मकैनिक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शादी वाले घर की खुशियां भी मातम में बदल गईं।जरैया निवासी सुभाष का 23 वर्षीय बेटा विनीत लाइट मैकेनिक था। गुरुवार को वह गांव के ही अमर मोहम्मद की बेटी की शादी के लिए घर में लाइट और झालर लगाने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसे बिजली का करंट लग गया और वह नीचे गिर पड़ा। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी लेकर पहुंचे।सीएचसी यह भी पढ़ें- Hathras News: डेकोरेशन करते समय मिस्त्री को लगा करंट, हालत गंभीर पर चिकित्सकों ने जांच के बाद विनीत को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने पुलिस को घटना की सूचना दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.