हाथरस, अगस्त 12 -- Hathras News: सिकंदराराऊ। दो माह पूर्व हुई शादी के बाद पति पर नपुंसक होने का आरोप लगाते हुए लड़की ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया है। जिसको लेकर आरोपी युवक के पिता द्वारा अपने पुत्र की दो बार डॉक्टरी कराई गई जिसमें पूर्ण रूप से लड़के के स्वस्थ होने की रिपोर्ट आई है। मामले को लेकर दोनों पक्ष के लोग मंगलवार की दोपहर दर्जनो की संख्या में कोतवाली पर पहुंच गए जिसको लेकर जमकर नोंकझोंक हुई। वहीं युवक के पिता ने उसके ससुरालीजनों के खिलाफ लड़के पर नपुंसक होने का गलत आरोप लगाने के चलते कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी युवती की शादी 12 जून को कस्बा निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही युवती ने पति के नपुंसक होने की अपनी मां को जानकारी दी। जिसकी शिकायत युवक के पिता से लड़की के परि...