हाथरस, अगस्त 16 -- Hathras News: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'हर घर तिरंगा अभियान' के अंतर्गत शहीद स्मारक स्थल पर भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री, राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश सुरेन्दर दिलेर ने ध्वजारोहण कर जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: आजादी के जश्न में डूबा हरदोई, हर ओर लहराया तिरंगाकार्यक्रम का उद्देश्य राज्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल ध्वजारोहण और उत्सव मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि यह हमें देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण भी कराता है। हमें सदैव ऐसे कार्य करने चाहिए, जिससे देश की प्रगति के साथ-साथ पूरी दुनिया में भारत का सम्मान निरं...