Hathras News: शहर में भगवान दक्ष की भव्य शोभायात्रा निकाली गई
हाथरस, जुलाई 27 -- Hathras News: हाथरस। शहर के गौशाला प्रांगण में भगवान दक्ष की भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। इसके उपरांत पूरे शहर में श्रद्धा और उत्साह के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मवीर प्रजापति के सुपुत्र दिनेश प्रजापति रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में शरद प्रजापति, प्रभारी विश्व हिंदू महासंघ उपस्थित रहे। इसके अलावा विभिन्न जनपदों से आए समाज के गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की आयोजन में डॉ. जितेंद्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बंटी गोला , कोषाध्यक्ष हरीश गोला ,गौरव प्रजापति, सोनू गोला, हिमांशु गोला, रूपेश प्रजापति, खज़ान सिंह गोला सियाराम गोला सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.