Hathras News: शहर में धूमधाम से निकाली गई महर्षि वाल्मीकि महाराज की शोभायात्रा
हाथरस, अक्टूबर 29 -- Hathras News: हाथरस। शहर के आगरा रोड स्थित मोहल्ला माइयांन स्थित बाबा छप्पन नाथ मंदिर से महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा बुधवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, हरिगढ़ विभाग प्रचारक गोविंद, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम बिहारी चटर्जी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान भगवान महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में शामिल दो दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा संरक्षक अर्जुन वाल्मीकि व अध्यक्ष अमरदीप ने सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि सहित अन्य अतिथियों का पटका पहनाकर, माला और प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत कर सम्मानित किया। महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण भारतीय संस्कृति और आदर्श जीवन मूल्यों का महत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.