हाथरस, अगस्त 7 -- Hathras News: हाथरस। हर साल की भांति इस साल भी गोगाजी महाराज की 45 वें छड़ी मेला का पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ हुआ। शहर के लाला का नगला स्थित जाहरवीर गोगाजी मंदिर से रथयात्रा की शुरुआत होगी। बाबा श्री जाहरवीर गोगाजी महाराज का 45वां छड़ी मेला श्रद्धापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। लाला के नगला स्थित बाबा श्री जाहरवीर गोगाजी महाराज मंदिर से मेले से शुरू होकर शहर के सादाबाद गेट, घंटाघर, बुर्जुवाला कुआ, लाला का नगला, सर्राफा चौराहा, गुडिहाई बाजार आदि मुख्य मार्गो से गुजरी। रात्रि में अंगुमल धर्मशाला, सादाबाद गेट पर पहुंचकर संपन्न हुई। मेले में मां काली, राधाकृष्ण, दुर्गा बैँड सहित तीन दर्जन से अधिक आकर्षक धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकियां शामिल हुई। यह भी पढ़ें- शहर में आज निकलेगी जाहरवीर गोगाजी की शोभायात्रा श्रध्दालु दर्श...