Hathras News: शहर में आया तराई क्षेत्र घूघू उल्लू वन विभाग ने किया रेसक्यू
हाथरस, अक्टूबर 2 -- Hathras News: हाथरस। शहर के दिल्ली वाला चौक गुरुवार की सुबह से हलचल मच गई। शहर में एक स्थान पर घायल अवस्था में उल्लू दिखाई दिया। यह उल्लू अन्य उल्लू की प्रजाति से अलग था। इसी देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ लग गई। एक व्यक्ति ने उल्लू को अपने घर के कमरे में रख लिया। इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उल्लू का रेसक्यू कर अपने कार्यालय के पिंजरे में रख लिया है। उसे जल्द जंगल में छोड़ा जाएगा। वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो यह वायनाल प्रजाति का उल्लू है। जो गंगा क्षेत्र में पाया जाता है। इस प्रजाति का उल्लू हमारे यहां नहीं है। यह उड़ान के साथ यहां आया है। उसे उसी क्षेत्र में रेसक्यू किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.