हाथरस, सितम्बर 5 -- Hathras News: हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के शहर से लगे मैंडू रोड स्थित रानी का नगला निवासी एक युवक का शुक्रवार को मथुरा के लक्ष्मी नगर के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। इसकी जानकारी होने पर मृतक युवक के परिजन भी मथुरा पहुंच गए। शनिवार को मथुरा से पोस्टमार्टम के बाद युवक का जब शव घर पर पहुंचा तो मातम छा गया। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। शहर के मैंडू रोड स्थित कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के रानी का नगला निवासी 21 वर्षीय जतिन पुत्र लक्ष्मीचंद मथुरा में वेल्डिंग का काम करता था। शुक्रवार को वह ट्रेन से मथुरा गया था। शुक्रवार को उसका शव मथुरा के लक्ष्मी नगर के पास मिला था। रेलवे पुलिस मथुरा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी थी। शनिवार की दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव घर रानी का नगला पहुंचा। शव पहुंचते ह...