हाथरस, जुलाई 20 -- Hathras News: हाथरस। सावन कृपाल रूहानी मिशन की शाखा कृपाल आश्रम गौशाला मार्ग, कृपाल आश्रम गांव पिछोंती हसायन, एवं राजिंदर आश्रम ग्राम वीर नगर सासनी पर साप्ताहिक आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन हुआ। सत्संग दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह महाराज व मिशन के प्रमुख एवं विश्व विख्यात आध्यात्मिक सतगुरु संत राजिंदर सिंह जी महाराज की पवित्र वाणी में ऑडियो वीडियो द्वारा प्रसारित किया गया। संत दर्शन सिंह महाराज ने समझाया कि परमात्मा ने हमारे शरीर को एक आध्यात्मिक प्रयोगशाला के रूप में श्रजित किया है। यह शरीर हमारी आत्मा का घर है। इस प्रकार शरीर की जान आत्मा और आत्मा की जान परमात्मा हैं। महापुरुषों के कथा के अनुसार हमारी आत्मा भी प्रभु का ही एक सूक्ष्म स्वरूप है। संत राजिंदर सिंह महाराज ने कहा कि एक पूर्ण सतगुरु की रूहानी नजर जब हमारे ऊपर पड़...