हाथरस, सितम्बर 2 -- Hathras News: हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रूहेरी में शराब को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और हंगामा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। दो पक्षों में शराब को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में गालीगलौज हो गई। देखते ही देखते ही दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...