हाथरस, अक्टूबर 30 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव जोगिया में नशे में धुत युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। करंट लगने से वह नीचे गिर गया। उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसका उपचार किया। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव जोगिया निवासी भीमसेन चांदी के आभूषण बनाने का काम करता है। वह अभी अविवाहित है। परिवार के मुताबिक वह बुधवार को शराब के नशे में था। वह कई दिन से धनतेरस पर स्कूटी दिलाने की मांग कर रहा था। इसी बात पर उसका मां से झगड़ा हुआ था। युवक रात करीब घर के पास लगे ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। इस दौरान वह बिजली की लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप झुलस गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गंभीर हालत में युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...