हाथरस, जुलाई 4 -- Hathras News: हाथरस। जिले के गांव-देहात क्षेत्रों में खुले शराब के ठेके बंद कराए जाने की मांग को लेकर आए दिन महिलाओं का गुस्सा फूट रहा है। शनिवार को हाथरस-इगलास रोड स्थित गांव टुकसान स्थित शराब के ठेके को बंद कराए जाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या महिला और पुरुष सड़क पर उतार आए। प्रदर्शनकारियों ने हाथरस-इगलास रोड पर पेड़ लगाकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने ठेका बंद कराए जाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया。

प्रदर्शन का कारण शहर के इगलास रोड स्थित गांव टुकसान शराब का ठेका है। गांव की महिलाएं इस ठेके को बंद कराने की काफी लंबे समय से मांग कर रही हैं, लेकिन इसके बाद भी ठेका बंद नहीं हुआ। इस पर शनिवार की दोपहर को काफी संख्या में महिलाएं ...