Hathras News: शरद पूर्णिमा बही भक्ति की बयार धारण कराई सफेद रंग की पोशाक
हाथरस, अक्टूबर 26 -- Hathras News: हाथरस। शरद पूर्णिमा के मौके पर शहर में भक्ति की बयार बही। श्रध्दालु आस्था में सराबोर होते नजर आए। शहर के प्रमुख मंदिरों में सुबह भगवान की विशेष पूजा अर्चना की गई। भगवान को सफेद रंग की पोशाक धारण कराई गई। प्रसाद वितरण किया गया। मंदिरों में श्रध्दालुओं का तांता लगा रहा। श्रध्दालुओं के द्वारा खीर का भोग लगाया गया। वृंदावन नजदीक होने के कारण काफी श्रध्दालु दर्शन के लिए गए। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात्रि में महारास का आयोजन हुआ था। इसी क्रम में रविवार को पूर्णिमा के मौके पर शहर के ऐतिहासिक किला परिसर स्थित दाऊजी मंदिर, गोपाल जी मंदिर, रूई की मंडी कन्हैया जी मंदिर, गुडिहाई बाजार स्थित दाऊजी मंदिर, रूई की मंडी कन्हैया जी मंदिर सहित शहर के देवालयों में शरद पूर्णिमा का पर्व बड़े ही धूमधाम और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.