हाथरस, जुलाई 11 -- Hathras News: हाथरस। श्री रामबाग इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक नरेश वर्मा ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों को पौधों के संरक्षण, नियमित देखभाल तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने की शपथ दिलाई। पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख एवं सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सेंगर रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की शोभा नहीं, बल्कि मानव जीवन का आधार हैं। यदि हमें आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण, पर्याप्त जल और स्वस्थ जीवन देना है तो अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के साथ साथ उनका संरक्षण करना भी...