Hathras News: विधायक के भाई के खाते से 1.74 लाख किए पार
हाथरस, अक्टूबर 26 -- Hathras News: सादाबाद, संवाददाता। सादाबाद विधायक के बड़े भाई ने अज्ञात व्यक्ति पर अपने बैंक खाते से 1.74 लाख रूपए पार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में आगरा के थाना कमला नगर में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सादाबाद के विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी के बड़े भाई राजेश कुमार चौधरी आगरा के कमला नगर में रहते हैं। राजेश चौधरी का आरोप है कि उनके पंजाब नेशनल बैंक के खाते से 23 अक्टूबर को बिना उनकी जानकारी व सहमति के 1,74,000 रूपए का अनधिकृत लेन-देन किया गया है। यह लेनदेन दो ट्रांजेक्शन में किया गया। उनका आरोप है कि उन्हें संदेह है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी करके उसके बैंक खाते का दुरुपयोग किया है। इस घटना के कारण उन्हें 1,74,000 रूपए की आर्थिक क्षति हुई है। उन्हें आशंका है कि किसी अज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.