हाथरस, अगस्त 21 -- Hathras News: सीमैक्स इंटरनेशनल स्कूल सासनी, हाथरस में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, हाथरस के सौजन्य से स्कूल के छात्र- छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, हाथरस की शाखा प्रभारी बीके शांता दीदी रहीं । उन्होंने स्कूल की छात्र- छात्राओं को बताया कि आज- कल का युवा नशे का आदी हो गया है । ईश्वर ने मनुष्य का जन्म अच्छे कर्म करने के लिए दिया है। छात्र- छात्राओं को नशे और बुरी संगत से दूर रहकर अपना मन पढ़ाई , अच्छे कार्यों और लक्ष्य प्राप्ति में लगाना चाहिए। मुख्य वक्ता द्वारा छात्र- छात्राओं को मैडिटेशन कराकर उसका महत्व भी बताया गया। यह भी पढ़ें- Roorki News: छात्राओं को नशा मुक्ति को लेकर शपथ दिलाई इस अवसर पर बीके गजेन्द्र भाई ने ब...