हाथरस, अक्टूबर 26 -- Hathras News: सासनी, संवाददाता। सासनी-इगलास मार्ग स्थित मतरूमल धन्ना मिल के निकट शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए अलीगढ़ के निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। नगला गढ़ू निवासी राकेश शर्मा पुत्र राम प्रकाश शर्मा उम्र 30 शनिवार रात खल फैक्ट्री में नाइट ड्यूटी करने पहुंचे थे। फैक्ट्री से कुछ सामान लेने के लिए वह बाइक से दुकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान इगलास रोड पर खल फैक्ट्री के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने हादसे की सूचना फैक्ट्री कर्मचारियो...