Hathras News: वाहन की टक्कर से ऑटो सवार की मौत, पांच घायल
हाथरस, अक्टूबर 5 -- Hathras News: सासनी, संवाददाता। कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव नानऊ रोड पर खिटोली के पास सोमवार को अज्ञात वाहन ने टैंपो में टक्कर मार दी। इससे टैंपो पलट गया। इस सड़क हादसे में ऑटो सवार वृद्ध की मौत हो गई, जबकि अन्य पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरन सिंह सोमवार को अपने परिवार के साथ टैंपो से गांव कौड़ियागंज जा रहे थे। वहां उन्हें अपने बेटे सुरेश की ससुराल में आयोजित शोक कार्यक्रम में शामिल होना था। जैसे ही टैंपो गांव खिटोली के पास पहुंचा, तभी सामने से आए अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो सड़क किनारे पलट गया और उसमें सवार लोग घायल हो गए। हादसे में पूरन सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के अन्य लोग मृतक की पत्नी मीरा देवी, बेटा की पत्नी अंजू व 22...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.