Hathras News: वाष्र्णेय पेंशनर्स समिति हाथरस का अर्द्धवार्षिक सम्मेलन संपन्न
हाथरस, जुलाई 27 -- Hathras News: हाथरस। वाष्र्णेय पेंशनर्स समिति हाथरस का अर्द्धवार्षिक सम्मेलन समिति के अध्यक्ष रमेश मधुर की अध्यक्षता में रविवार को डिब्बा गली स्थित आँधीवाल पैलेस में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ समिति के संरक्षक पूर्व प्राचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्त, अध्यक्ष रमेश मधुर, उपाध्यक्ष वीना गुप्ता एडवोकेट एवं निरीक्षक विनोद कुमार गुप्ता द्वारा कुल प्रवर्तक श्री अक्रूर जी महाराज के छवि चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया।सरस्वती वन्दना के बाद गत बैठक की कार्यवाही समिति के मंत्री अशोक कुमार गुप्त ने पढ़कर सुनाई। जिसकी सर्वसम्मति से पुष्टि की गई। तत्पश्चात् समिति के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने वर्ष 2025 के आय-व्यय का लेखा-जोखा पढ़कर सुनाया तथा लेखा-जोखा की सभी सदस्यों को फोटोस्टेट कॉपी वितरित की गईं। कार्यक्रम की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.