हाथरस, नवम्बर 27 -- Hathras News: सादाबाद संवाददाता। संविधान दिवस के अवसर पर आज नगर पंचायत सादाबाद स्थित वाल्मीकि वाटिका में वाल्मीकि जी के मूर्ति स्थल के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में विधि-विधान से भूमि पूजन कर नारियल फोड़ा गया तथा वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्य का शुभारंभ किया गया। प्रदेश सरकार द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों, आदर्शों और सामाजिक न्याय के प्रति उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से डॉ. भीमराव अंबेडकर मूर्ति विकास योजना संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन एवं प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन समाज कल्याण अनुभाग के निर्देशानुसार संचालित इस योजना के अंतर्गत मूर्ति स्थलों के विकास एवं जीर्णोद्धार के कार्य कराए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें...