हाथरस, अगस्त 24 -- Hathras News: हाथरस। बारिश और उमस भरा मौसम सेहत बिगाड़ रहा है। सर्दी, जुकाम और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वायरल बुखार के रोगियों में डेंगू जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं और चिकित्सक जांच करा रहे हैं तो डेंगू की पुष्टि नहीं हो रही है। प्रतिदिन करीब 300 लोगों की जांच जिला अस्पताल में हो रही है। निजी पैथोलॉजी लैब में यह संख्या और भी अधिक है।

मरीजों की भीड़ बागला संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। तीन बाद भी बुखार नहीं जाने पर मरीजों में डेंगू के लक्षण की आशंका को देखते हुए चिकित्सक हुए। खून की जांच कराने की सलाह दे रहे हैं।

सप्ताह के पहले दिन की स्थिति एक दिन के रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को खुले बागला संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में नए और पुराने 1900 मरीज पहुंचे । इनम...