Hathras News: वाणीपुत्रों ने काव्य पाठ के जरिए दिया समाज के उत्थान का संदेश
हाथरस, सितम्बर 25 -- Hathras News: हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज स्थित अखिल भारतीय जाट महासभा के शिविर में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में देवेंद्र चौधरी प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा, भाजपा रहे। कार्यक्रम का संयोजन रामकिशन सिंह, ब्लॉक प्रमुख सहपऊ ने किया। कवि सम्मेलन में सुप्रसिद्ध हास्य कवि प्रताप फौजदार, पद्म सिंह अलवेला, कवि निभा चौधरी, अवनी चौधरी एवं हीरेंद्र सिंह ने अपनी अपनी रचनाओं का काव्य पाठ कर उपस्थित श्रोताओं को खूब मंत्रमुग्ध किया। जाट समाज के लोगों ने कविताओंका भरपूर आनंद लिया। कवि सम्मेलन मनोरंजन के साथ-साथ समाज के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक भी रहा। रचनाओं के माध्यम से सामाजिक एकता, शिक्षा, जागरूकता एवं समाज के उत्थान का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- दाऊजी मेले में गूंजा पंचायती राज, कृषि और सहकारिता का संदेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.