हाथरस, सितम्बर 16 -- Hathras News: जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में जनपद स्तरीय लोकनृत्य, पोस्टर-पेटिंग एवं निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन पीबीएएस इण्टर कालेज, हाथरस में आयोजित हुआ। आयोजन का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. राजेश कुमार शुक्ल ने माँ सरस्वती के छविचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। लोकनृत्य, पोस्टर-पेटिंग एवं निबन्ध प्रतियोगिता का अयोजन भारत सरकार के निर्देशन में भारत के जन समुदाय में रची-बसी लोक कलाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष किया जाता है। इस अयोजन में आयोजन में विभिन्न प्रतियोगिताओं में कक्षा 8 से 12 तक के प्रतिभागी प्रतिभाग करते हैं। प्रतियोगिताओं के निर्णायकों के रुप में हरिओम, डा.भेदप्रकाश, गणेश शंकर यादव, ओम प्रकाश वर्मा एवं सृष्टि गौतम रहे। लेखन कार्य श्वेता सिंह संच...