Hathras News: लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस
हाथरस, जुलाई 30 -- Hathras News: मुरसान। थाना क्षेत्र के एक गांव सरकोरिया में शराब के नशे में दो युवकों ने आपसी विवाद को लेकर पुलिस को लूट की झूठी सूचना दे दी। लूट की सूचना पर मौके पर दौड़ पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ की। पुलिस को पता चला कि दोनों युवक शराब के नशे में धुत हैं। लूट की सूचना झूठी निकली। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने कड़ी हिदायत देकर दोनों युवकों को छोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.