Hathras News: लघुशंका के लिए गया युवक छत से गिरा, मौत
हाथरस, सितम्बर 25 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव मोहारी में गुरूवार की तड़के लघुशंका के लिए जा रहा युवक छत से गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। चिकित्सक ने जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित किया। परिजन बिना पोस्टमार्टम शव लेकर चले गए। गांव मोहारी निवासी नकुल कुमार पुत्र मानवेंद्र मेहनत मजदूरी करके गुजारा करता था। वह रोजाना की तरह बुधवार की रात अपने घर की छत पर सो रहा था। गुरूवार की तड़ते वह जगा और लघुशंका करने जा रहा था। किसी तरह उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आवाज सुनकर मौके पर पड़ोसियों की भीड़ एकत्रित हो गई। मामले की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजन आनन-फानन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.