हाथरस, अक्टूबर 30 -- Hathras News: हाथरस। शहर से लेकर जिले के देहात क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के आशीर्वाद से कई बिना लाइसेंस और पंजीकरण के क्लीनिक, हॉस्पिटल और पैथोलॉजी लैब संचालित हो रहे हैं। यह अवैध तरीके से चल रहे पैथोलॉजी लैब, हॉस्पिटल, क्नीनिक, और अस्पताल लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने में जुटे हुए हैं। ऐसे ही एक अवैध क्लीनिक के संचालित होने के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई थी। इस पर गुरुवार को डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में टीम महौं स्थित एक क्लीनिक पर पहुंची और इस क्लीनिक को सील कर दिया। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के महौं पर लंबे समय से बिना लाइसेंस और पंजीकरण के पैथोलॉजी लैब, हॉस्पिटल, क्लीनिक और अस्पताल संचालित हो रहे हैं। इसे लेकर समय-समय पर लोगों द्वारा स्वास्थ्य विभा...