हाथरस, अक्टूबर 16 -- Hathras News: हाथरस। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा पुलिस लाइन स्थित माधव प्रेक्षागृह में गुरुवार को अपराध गोष्ठी आयोजित कर अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की। एसपी ने आईजीआरएस, यक्ष ऐप, सी- प्लान, ई-साक्ष्य, मिशन शक्ति, विवेचना व एन्टीरोमियों एवं विभिन्न अभियानों की समीक्षा कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश। एसपी द्वारा लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया। महिला संबंधी अपराधों, पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य गंभीर अभियोगों में प्रभावी विधिक कार्यवाही करने, वांछित, फरार एवं पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अपराधियों के सत्यापन और...