Hathras News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत
हाथरस, अगस्त 8 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मेंडू रोड पर शनिवार को सेकसरिया इंटर कॉलेज के निकट रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के जोगीपुरा निवासी रामप्रकाश 48 पुत्र रामस्वरूप अलीगढ़ रोड स्थित आयुर्वेदिक दवाओं की दुकान पर काम करता था। वह शनिवार को घर से किसी काम से हाथरस आ रहा था। मेंडू रोड पर सेकसरिया स्कूल के निकट रोडवेज बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में रामप्रकाश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ने अपने पीछे तीन बच्चे छोड़े हैं।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.