Hathras News: रोडवेज बसों में सफर करें जरा संभलकर
हाथरस, जुलाई 10 -- Hathras News: हाथरस। यदि आप हाथरस डिपो की बस में सफर कर रहे हैं तो जरा संभलकर करें। डिपो की पुरानी बसों में अग्निशमन यंत्र भगवान भरोसे हैं। फस्टएड बॉक्स भी गायब है। गर्मी को देखते हुए रोडवेज के अधिकारियों ने इंतजामों को परखा नहीं है। डिपो के अधिकारी यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं देने से अनजान बने हुए हैं। हाथरस डिपो में वर्तमान में 91 बसें हैं। इन बसों का संचालन लोकल व लंबे रूटों पर होता है। इसमें सबसे खास बात यह है कि डिपो में एक दर्जन से अधिक बसें पुरानी हैं। इन बसों का हिन्दुस्तान की टीम ने हाल जाना। बसों में स्टेरिंग के पास वायरिंग अस्त व्यस्त हालत में मिली। बस किसी बस में अग्निशमन यंत्र बदहाल हालत में पड़ा मिला तो किसी में नाम के लिए लगा मिला। बस में प्राथमिक उपचार देने के लिए लगा फस्टएड बॉक्स भी गायब मिला। साथ ही प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.