Hathras News: रोडवेज कार्यशाला कर्मियों ने वेतन न मिलने पर किया प्रदर्शन
हाथरस, जुलाई 3 -- Hathras News: हाथरस। रोडवेज कार्यशाला में कार्य करने वाले कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। शुक्रवार को कार्यशाला कर्मियों का सब्र का बांध टूट गया। कर्मियों ने काम बंद करते हुए वर्कशॉप के गेट पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यदि कर्मियों को जल्द वेतन नहीं मिला तो बसों का संचालन भी गडबड़ा सकता है। इसे लेकर अधिकारियों में चिंता बनी हुई है। अधिकारी लगातार कार्यदायी संस्था के ठेकेदार से संपर्क कर रहे हैं। हाथरस डिपो में वर्तमान में 91 बसें हैं। इन बसों की मरम्मत का दो दर्जन से अधिक कर्मियों के द्वारा किया जाता है। इसमें मकैनिक, हेल्पर आदि हैं। इन कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। कई बार कर्मियों ने ठेकेदार से वेतन दिलाने की मांग की। आज तक कुछ नहीं हुआ। इस पर कार्यशाला कर्मियों का सब्र का बांध टूट गया। कर्मियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.